निपुणता एवं अनुभव
एनबीएचसी द्वारा प्रदान की गई सेवा सेवाओं का प्रदेय उसके अंदर निहित उद्योग प्रणाली और लंबे समय से विकसित हुई क्षमता एवं अनुभव पर आधारित है। एनबीएचसी अपने श्रेष्ठ संसाधन और उद्योग कार्यपद्धति का उपयोग कर, कार्य को कुशलता से पुर्न करने कि क्षमता रखता है| इस प्रकार एनबीएचसी अपने वादों की पूर्ति हर कीमत पर सुनिश्चित करता है।
कोलैटरल और कमोडिटी (जिंस) प्रबंधन का समुचित समाधान
एनबीएचसी अपने योग्यता और वैश्विक परिचालन मानकों के आधार पर कोलैरटल और कमोडिटी के प्रबंधन एवं कमोडिटी की खरीद- विक्रय हेतु समुचित सेवाए उपलब्ध कराता है। इस् उपाय से किसानों को उचित एवं भारी फायदा मिलता है।
निपुण एवं अनुभवी तकनीकी और प्रबंधकीय कर्मचारी
एनबीएचसी कर्मचारी वेयरहाउसिंग (गोदाम) एवं कमोडिटी प्रबंधन, कमोडिटी फाइनेंसिंग एवं कोलैटरल प्रबंधन तथा कमोडिटी की खरीद मामले में अत्यंत निपुण एवं अनुभवी हैं। साथ हि कमोडिटि कि सहि जानकारी, बैकिन्ग, व्यापार और उद्योग प्रबन्धन मे भी पर्याप्त अनुभव प्राप्त है|
उद्योग भागीदार और समूह की कंपनियों का समर्थन
एनबीएचसी किसानों को कमोडिटी प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, परामर्शी एवं बाहरी सेवाओं में अपनी विशेषज्ञता से किसानों को सर्वश्रेष्ठ मूल्य दिलाती हैं। कमोडिटि प्रबंधन, खरीद-फरोख, प्रचालन तंत्र और अन्य सेवाओं मे सफलता प्राप्त कर चूके अनेक उद्योग समूहो के साथ, एनबीएचसी ने अपने अच्छे आपसी सम्बन्ध प्रस्थापित किए है |
कुशल प्रणाली एवं प्रक्रिया
हमारी कुशल प्रणाली एवं काम करने की प्रक्रिया आईएसओ 9001: 2000 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम और आईएसओ 22000:2005 फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम के दिशार्निदेशों के अनुरूप है। एनबीएचसी वेयरहाउसिंग एवं कमोडिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री की पहली कंपनी है, जिसे आईएसओ 22000:2005 मान्यता मिली हुई है। यह फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम की श्रेष्ठ एवं ताजा मानक है।
एकीकृत एवं विशेष इंफोरमेशन टेक्नोलोजी (सूचना प्रौद्योगिकी)
एनबीएचसी ने वेयरहाउसिंग परिचालन के लिए एक विशेष एवं अनूटा मैनेजमेंट साफ्टवेयर पैकेज बनाया है, जिससे कमोडिटी की निगरानी, संचालन प्रक्रिया और सद्य अनुक्रिया प्रचालन के आधार पर बेहतर परिचालन नियंत्रण होता है।
परिचालन अनुभव
एनबीएचसी ने कोलैटरल एवं कमोडिटी मैनेजमेंट के साथ ही जिंस खरीद के क्षेत्र मे भारत सरकार एवं भारतीय खाद निगम (FCI) ने सुपुर्द नियत कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। एनबीएचसी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मघ्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उडीसा में एफसीआई के लिए धान की खरीद और मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में गेहूं और नाफेड के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की खरीद के कार्य को पूरा किया है। इस् उपक्रम से हजारों किसानों को इस एमएसपी के साथ ही सही बिकवाली का लाभ प्राप्त हुआ है।
अन्तर्राष्ट्रीय मानक---गांवों तक
एनबीएचसी का ग्राहकों के कारोबारी स्थल तक देशव्यापरी सेवाएं देने का हमेशा प्रयास रहता है। अल्प समय में ही एनबीएचसी ने, पूरे देश
में 569 से अधिक स्टोरेज सुविधाएं,
31 गुणवत्ता जांच केंद्र और 35 से अधिक कमोडिटी केयर एवं देश के 18 राज्यों में फैले 800 से अधिक संरक्षण सेवा सुविधाओं के साथ क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए किफायती सेवाएं उपलब्ध कराई है।
जोखिम प्रबंधन पर जोर
जोखिम प्रबंधन न केवल लाभ/हानि में कटौती के घटको पर आधारित है बल्कि जोखिम प्रबंधन संपूर्ण सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसलिए, एनबीएचसी ने जोखिम में कटौती एकमात्र लक्ष्य के लिए गारंटी एवं बीमा सेवा प्रदान कि है। साथ ही अपने गोदाम रसीदों को धोखाधडी से बचाने के लिए कुछ गोपनिय सुरक्षा उपाय किए हैं।
|