कमोडिटी प्रबंधन के संपूर्ण उपाय
एनबीएचसी प्रोकॉमः
एनबीएचसी प्रोकॉम गुणवत्ता जांच, श्रेणीकरण, प्रमाणीकरण और कीट
नियंत्रण सहयोग के क्षेत्र में विस्तृत तकनीकी एवं सलाह सेवाएं
देती है। गुणवत्ता, दक्षता और किफायती दर हमारी सेवाओं का मूल
आधार है। विविधीकृत ग्राहकों की व्यापकता को बढ़ाने के लिए
विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे पेशेवर और अनुभवी
तकनीकी कर्मचारी नीतिगत आवश्यक ऊंझा, दिल्ली, इंदौर, मुंबई,
गुंटूर, जोधपुर, आगरा, हासन, तारकेश्वर, लुधियाना, करनाल, कटक,
श्रीगंगानगर, बीकानेर, कोटा, राजकोट, रायपुर, भोपाल, जबलपुर,
राजामंद्री, निजामाबाद, सलेम, रायचुर और सांगली में हैं। कंपनी
द्वारा देश के 40 और नए केंद्रों में प्रयोगशालाएं खोलने का
प्रस्ताव है।
एनबीएचसी कॉमगार्डः
एनबीएचसी कॉमगार्ड कमोडिटी की देखरेख और पेस्ट मैनेजमेंट के
क्षेत्र में 150 साल से अधिक के अनुभवी तकनीज्ञों और योग्य
कार्मिकों द्वारा कमोडिटी से संबंधित अत्यंत विस्तृत, किफायती
एवं पर्यावरण के अनुकूल पेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशंस उपलब्ध कराता
है।
एनबीएचसी सेक्योरः
एनबीएचसी सेक्योर संरचनात्मक वेयरहाउस मान्यता और परिचालन घटकों
पर आधारित कोलैटरल मैनेजमेंट सेवाएं देता है। जमाकर्ता और
ऋणदाता दोनों को कमोडिटी की गुणवत्ता और मात्रा का गारंटी दी
जाती है। गारंटी और बीमा के जरिए जोखिम कम की जाती है। एनबीएचसी
सेक्योर की कोलैटरल मैनेजमेंट सोल्यूशंस की संरचना इस प्रकार
तैयार की गई है, ताकि काउंटर पार्टी के सौदों की जोखिम को कम
किया जा सके और उसका मूल्यवर्धन हो सके।
एनबीएचसी मैनडेटः एनबीएचसी मैनडेट के अंतर्गत कमोडिटी रिस्क
मैनेजमेंट को बढ़िया से लागू करने के लिए सोल्यूशंस उपलब्ध
कराए जाते हैं। इससे निरंतर उद्देश्य एवं निर्धारित लक्ष्य
प्राप्त करने में मदद होती है। एनबीएचसी मैनडेट के
सुप्रीन्टेंडेंट/ऑडिटर, कंपनी के बेंचमार्क के मुताबिक
वेयरहाउसिंग परिचालन, दस्तावेजों पर आंतरिक नियंत्रण, दस्तावेजी
प्रक्रियाओं का अनुपालन, कमोडिटी से जुड़े जोखिमों के नियंत्रण
के लिए प्रभावी प्रक्रियाओं और नतीजे सुनिश्चित करते हैं। गहन
ज्ञान एवं लंबे अनुभव के आधार पर एनबीएचसी मैनडेट वेयरहाउस/कोल्ड
स्टोरेज की मान्यता और कमोडिटी का मूल्यांकन करते हैं। इसके
अलावा कंपनी आर्थिक महत्व और दक्षता हासिल करने के लिए संसाधन
भी जुटाती है।
एनबीएचसी की पेशेवर वेयरहाउस सेवाएं : एनबीएचसी के गोदामों
में जिंसों की पूरी हिफाजत, सुरक्षा, भंडारण और उठाने-रखने की
सुविधाएं अत्यंत किफायती दर पर उपलब्ध कराई जाती है। हम सभी
अनाज, खाद्यान्न, दलहन, मसाले, तिलहन, मेंथा तेल, चना, मसूर,
गेहूं, मक्का, सोयाबीन, चीनी, ग्वारसीड़ और ग्वारगम आदि के लिए
सुविधाएं देते हैं। इस समय पूरे देश में हमारे कुल 14* लाख
मेट्रिक टन क्षमता वाले
569* सर्व सुविधायुक्त गोदाम/शीतगृह
हैं।
मूल्यवर्धित सेवाएं
- जिंसों के वायदा कारोबार के बारे में सही फैसले के लिए
एनबीएचसी जिंसों की ताजा रिपोर्ट (एनबीएचसी एमसीएक्स
कमोडिटी अपडेट रिपोर्ट) उपलब्ध कराता है।
- मानकीकृत जिंसो के क्रय एवं विक्रय में सहयोग
- ईआरपी एनेबल्ड सेंट्रल रिपाजिटरी डेटाबेस ** के जरिए
जिंस के बारे में जानकारी की आनलाइन उपलब्धता
- एमसीएक्स और नेशनल स्पाट एक्सचेंज के कारोबारी मंच से
वायदा और हाजिर भाव की उपलब्धता
- पूरे देश में फैले बिजनेस सहयोगी और ग्राहकों के
व्यापक नेटवर्क तक पहुंच एवं सालभर व्यवसाय का अवसर
- जिंसों के जोखिम प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए नियिमत
आडिट एवं मानिटरिंग
- जिंसों के भाव जोखिम प्रबंधन के लिए सलाह सेवा। जिंसों
ते जोखिम प्रबंधन के लिए श्रेष्ठ प्रणालियों की नियिमत
आडिट एवं जांच
|